केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर में कोविड-19 के 1071 मामलों की पुष्टि की है। मंत्रालय ने बताया कि एक सौ लोगों को इलाज के बाद ठीक हो गए हैं और देश में 29 मरीजों की मौत हो गई हैं। सबसे अधिक 194 मामले केरल में जबकि महाराष्ट्र में 193 संक्रमित पाए गए।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-आई.सी.एम.आर. ने 123 सरकारी और 47 निजी केन्द्रों को कोविड-19 वायरस की जांच की अनुमति दी है।
देश में कोविड-19 के बढते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय ने कई परामर्श जारी किए हैं। लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने, व्यक्तिगत साफ-सफाई और समूह में एकत्र न होने का परामर्श जारी किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें