सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मार्च, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भाजपा अध्‍यक्ष ने कोविड-19 से निपटने के लिए पीएम केयर्स फंड में दान देने की अपील की

भाजपा अध्‍यक्ष ने कोविड-19 से निपटने के लिए पीएम केयर्स फंड में दान देने की अपील की @newsonair   भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जे.पी. नड्डा ने कोविड-19 से निपटने में सरकारी प्रयासों को मजबूत करने के लिए पीएम केयर्स फंड में पार्टी कार्यकर्ताओं से कम से कम सौ रुपये दान करने और साथ ही दस और लोगों को दान के लिए प्रेरित करने की अपील की है। श्री नड्डा ने कहा कि यह समय की जरूरत है और भाजपा कार्यकर्ता अपने छोटे-छोटे दान से इस महामारी से लड़ाई में बड़ा योगदान कर सकते हैं।   पश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड-19 संक्रमित व्‍यक्तियों की देखभाल में लगे कर्मियों का बीमा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला अधिकारियों और पुलिस अधिक्षकों के साथ प्रशासनिक समीक्षा बैठक के दौरान इस बात की घोषणा की। इस बीच, उत्‍तर बंगाल में कारोना संक्रमण से एक और व्‍यक्ति की मृत्‍यु हो गई, जिसके साथ राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्‍या दो हो गई है।   पूर्...

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 से सम्बंधित अंधविश्‍वास और दुष्‍प्रचार से निपटने में सामाजिक संगठनों से बड़ी भूमिका निभाने को कहा

@newsonai प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सामाजिक संगठनों को अंधविश्‍वास और दुष्‍प्रचार से निपटने में बड़ी भूमिका निभानी चाहिए। प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये समाज कल्‍याण के लिए कार्य कर रहे संगठनों के प्रतिनिधियों से यह बात कही। उन्‍होंने कोविड-19 महामारी के बारे में जागरूकता फैलाने की अपील की। श्री मोदी ने कहा कि आस्‍था के नाम पर लोग भीड़ के रूप में एकत्र होते देखे गये और सामाजिक दूरी बनाये रखने के नियम का उल्‍लंघन किया गया। उन्‍होंने कहा कि संक्रमण के इस दौर में सामाजिक दूरी बनाये रखना बहुत आवश्‍यक है। श्री मोदी ने कहा कि वायरस के संक्रमण की चुनौती से निपटने के लिए पूरे राष्‍ट्र ने अत्‍यधिक धैर्य और सहनशीलता दिखाई है। महात्‍मा गांधी मानते थे कि राष्‍ट्र की सेवा के लिए गरीब और निम्‍न वर्ग के लोगों की सेवा करना ही राष्‍ट्र सेवा का श्रेष्‍ठ तरीका है। महात्‍मा गांधी के इन शब्‍दों को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने मानवता की सेवा कर रहे सामाजिक संगठनों के समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन संगठनों की तीन विशेषताएं हैं - मानवीय दृष्...

देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या पिछले 12 दिनों में विकसित देशों की तुलना में काफी कम है।

@newsonai देश में पिछले 24 घंटों में 92 लोगों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्‍या 1071 हो गई। इनमें से 29 लोगों की मृत्‍यु हो चुकी हैं। नई दिल्‍ली में आज संवाददाताओं से बातचीत में स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में पिछले 12 दिन में संक्रमित लोगों की संख्‍या विकसित देशों की तुलना में बहुत कम हैं। उन्‍होंने कहा कि ऐसा देश के लोगों के सहयोग, हमारी सामूहिक कार्रवाई, सामाजिक दूरी और लॉकडाउन लागू करने के कारण संभव हुआ है। श्री अग्रवाल ने कहा कि देश संक्रामक बीमारी से लड़ाई लड़ रहा है, इसलिये लोगों को सतर्क रहने और इस संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की आवश्‍यकता है। श्री अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने मेडिकल आपात प्रबंधन और अस्‍पताल प्रबंधन सहित सभी मुद्दों पर ध्‍यान देने के लिए अधिकार प्राप्‍त समूहों का गठन किया है। उन्‍होंने कहा कि कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने अपने राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण संस्‍थान और छात्रावासों में आइसोलेशन सुविधा उपलब्‍ध कराने का फैसला किया है...

प्रधानमंत्री ने विदेशों में भारतीय राजदूतों और उच्‍चायुक्‍तों से कोविड-19 के खिलाफ लडाई में वैश्विक प्रयासों के प्रति सचेत रहने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोविड-19 महामारी पर चर्चा के लिए आज सभी भारतीय दूतावासों और उच्‍च आयोगों के प्रमुखों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की। उन्‍होंने कहा कि असाधारण समय में असाधारण समाधानों की आवश्‍यकता होती है, इसलिए ज्‍यादातर विश्‍व ने खुद को क्‍वारैंटीन कर लिया है। श्री मोदी ने कहा कि इस महामारी से निपटने के लिए ऐसा कदम आवश्‍यक था और इससे बचा नहीं जा सकता था। उन्‍होंने कहा कि वैश्विक प्रणाली को बंद करने से अंतर्राष्‍ट्रीय परिवहन प्रणाली, वित्‍तीय बाजारों और वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था पर अत्‍यधिक तथा दूरगामी प्रभाव हुए हैं। प्रधानमंत्री ने संकट के समय विदेशों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए उच्‍चायुक्‍तों के प्रयासों की सराहना की। उन्‍होंने वीडियो कांफ्रेंस में शामिल लोगों से आग्रह किया कि वे अपने स्‍वास्‍थ्‍य और सुरक्षा के लिए कदम उठायें तथा अपने परिवारों और अपनी टीम को सुरक्षित बनाएं। श्री मोदी ने कहा कि अंतर्राष्‍ट्रीय यात्रा पर प्रतिबंधों की अनिश्चितता के मद्देनजर विदेशों में रह रहे भारतीयों पर ध्‍यान दिया जाए। उन्‍होंने कहा कि वे सतर्क रहे और अपनी तैनाती से सं...

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कोविड-19 के एक सौ मरीजों के इलाज के बाद ठीक होने की पुष्टि की

@newsona केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने देशभर में कोविड-19 के 1071 मामलों की पुष्टि की है। मंत्रालय ने बताया कि एक सौ लोगों को इलाज के बाद ठीक हो गए हैं और देश में 29 मरीजों की मौत हो गई हैं। सबसे अधिक 194 मामले केरल में जबकि महाराष्‍ट्र में 193 संक्रमित पाए गए। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-आई.सी.एम.आर. ने 123 सरकारी और 47 निजी केन्‍द्रों को कोविड-19 वायरस की जांच की अनुमति दी है।   देश में कोविड-19 के बढते संक्रमण को देखते हुए स्‍वास्‍थ्‍य कल्‍याण मंत्रालय ने कई परामर्श जारी किए हैं। लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने, व्‍यक्तिगत साफ-सफाई और समूह में एकत्र न होने का परामर्श जारी किया है।

गृह मंत्रालय ने कहा-प्रवासी लोगों को कम से कम 14 दिन पृथक निगरानी में रखा जाए

गृह मंत्रालय ने कहा-प्रवासी लोगों को कम से कम 14 दिन पृथक निगरानी में रखा जाए केन्‍द्र ने राज्‍य सरकारों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों को प्रवासी कामगारों का पलायन रोकने के लिए सीमाएं प्रभावी ढंग से सील करने का निर्देश दिया है। पूर्णबंदी के कारण फंसे जरूरतमंद लोगों और निर्धनों के लिए अस्‍थायी आश्रय तथा भोजन और आवश्‍यक सुविधाएं मुहैया कराने का भी आदेश दिया गया है। गृह मंत्रालय ने कल जारी निर्देशों में कहा कि प्रवासी कामगार जो अपने गृह नगर जाने के लिए निकल चुके हैं उन्‍हें संबंधित राज्‍यों के निकटतम आश्रय स्‍थलों पर रोका जाए और कोविड-19 के मद्देनजर कम से कम 14 दिन तक अलग निगरानी में रखा जाए। मंत्रालय ने विभिन्‍न उद्योग, दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्‍ठानों सहित सभी नियोक्‍ताओं को अपने कामगारों के पारिश्रमिक का बिना किसी कटौती के नियत समय पर भुगतान करने को कहा है। कामगारों के मकान मालिकों को भी एक महीने का किराया नहीं लेने का निर्देश दिया गया है। गृह मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव पुण्‍य सलिला श्रीवास्‍तव ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। कैबिनेट सचिव राजीव गॉबा और केन्‍द्रीय गृह ...

केन्‍द्र ने राज्‍य सरकारों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों को पूर्णबंदी के दौरान सामान की निर्बाध ढुलाई के निर्देश दिए

गृह मंत्रालय ने सभी राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वे 21 दिन की लॉक डाउन अवधि में सभी वस्‍तुओं के निर्बाध परिवहन की अनुमति दें और इसमें जरूरी अथवा गैर-जरूरी वस्‍तुओं का भेद न करें। राज्‍यों कें मुख्‍य सचिवों को लिखे पत्र में गृह सचिव अजय भल्‍ला ने कहा कि पूर्णबंदी के दौरान अखबारों की डिलीवरी की अनुमति दी गई है। उन्‍होंने कहा कि दूध के संग्रह और वितरण की श्रृंखला की आपूर्ति भी पूरी तरह से मुक्‍त है। श्री भल्‍ला ने कहा कि हाथ धोने संबंधी स्‍वच्‍छता उत्‍पाद, साबुन और अन्‍य वस्‍तुओं के परिवहन की भी अनुमति दी गई है।

देशभर में विमानों से चिकित्सा सामग्री ढुलाई सुनिश्चित करनें के केंद्र सरकार के प्रयास जारी

AIR PIC केंद्र सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश के किसी भी कोने में विमान से चिकित्सा सामग्री की माल ढुलाई में कोई दिक्कत पेश न आये। नागर विमानन मंत्रालय कोविड-19 से बचाव के लिए चिकित्सा उपकरण और अन्य ज़रूरी सामग्री की आपूर्ति के लिए राज्य सरकारों के साथ तालमेल बिठा रहा है। राज्यों की तात्कालिक आवश्यकता के आधार पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी आपूर्ति एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे हैं, ताकि ज़रूरत वाली जगह पर सामान पहुंचाया जा सके। इसके लिए एयर इंडिया और अलायंस एयर की सेवाएं ली जा रही हैं। नागर विमानन मंत्रालय द्वारा अधिकृत एजेंसियां सामग्री की समय पर उपलब्धता में सहयोग कर रही हैं। चिकित्सा सामग्री को समय पर उपलब्ध कराने के लिए सूचना साझा करने और सवालों के जवाब देने का काम चौबीसों घंटे जारी है।