सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या पिछले 12 दिनों में विकसित देशों की तुलना में काफी कम है।


@newsonai
देश में पिछले 24 घंटों में 92 लोगों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्‍या 1071 हो गई। इनमें से 29 लोगों की मृत्‍यु हो चुकी हैं। नई दिल्‍ली में आज संवाददाताओं से बातचीत में स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में पिछले 12 दिन में संक्रमित लोगों की संख्‍या विकसित देशों की तुलना में बहुत कम हैं। उन्‍होंने कहा कि ऐसा देश के लोगों के सहयोग, हमारी सामूहिक कार्रवाई, सामाजिक दूरी और लॉकडाउन लागू करने के कारण संभव हुआ है। श्री अग्रवाल ने कहा कि देश संक्रामक बीमारी से लड़ाई लड़ रहा है, इसलिये लोगों को सतर्क रहने और इस संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की आवश्‍यकता है।

श्री अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने मेडिकल आपात प्रबंधन और अस्‍पताल प्रबंधन सहित सभी मुद्दों पर ध्‍यान देने के लिए अधिकार प्राप्‍त समूहों का गठन किया है। उन्‍होंने कहा कि कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने अपने राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण संस्‍थान और छात्रावासों में आइसोलेशन सुविधा उपलब्‍ध कराने का फैसला किया है। उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र कोविड-19 से निपटने के लिए समर्पित अस्‍पतालों की पहचान करने और स्‍वास्‍थ्‍य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ध्‍यान देने के लिए राज्‍यों के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि देश में 99 रोगी ठीक हो गये हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि भारत में सामुदायिक संक्रमण का कोई प्रमाण नहीं मिला है और यहां सिर्फ स्‍थानीय संक्रमण ही है।

गृह मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव पुण्‍य सलिला श्रीवास्‍तव ने कहा कि मंत्रालय राज्‍य सरकारों के साथ लॉकडाउन लागू करने की नियमित रूप से निगरानी कर रहा है। श्रीमती पुण्‍य सलिला ने कहा कि राज्‍य लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं तथा आवश्‍यक वस्‍तुओं और सेवाओं की उपलब्‍धता संतोषजनक है।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुख्‍य वैज्ञानिक रमन गंगा खेडकर ने कहा कि अब तक 38 हजार से अधिक लोगों की जांच की गई हैं। उन्‍होंने कहा कि परिषद के नेटवर्क में 115 प्रयोगशालाएं जांच कर रही हैं और 47 निजी प्रयोगशालाओं को भी जांच की अनुमति दी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देशभर में विमानों से चिकित्सा सामग्री ढुलाई सुनिश्चित करनें के केंद्र सरकार के प्रयास जारी

AIR PIC केंद्र सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश के किसी भी कोने में विमान से चिकित्सा सामग्री की माल ढुलाई में कोई दिक्कत पेश न आये। नागर विमानन मंत्रालय कोविड-19 से बचाव के लिए चिकित्सा उपकरण और अन्य ज़रूरी सामग्री की आपूर्ति के लिए राज्य सरकारों के साथ तालमेल बिठा रहा है। राज्यों की तात्कालिक आवश्यकता के आधार पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी आपूर्ति एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे हैं, ताकि ज़रूरत वाली जगह पर सामान पहुंचाया जा सके। इसके लिए एयर इंडिया और अलायंस एयर की सेवाएं ली जा रही हैं। नागर विमानन मंत्रालय द्वारा अधिकृत एजेंसियां सामग्री की समय पर उपलब्धता में सहयोग कर रही हैं। चिकित्सा सामग्री को समय पर उपलब्ध कराने के लिए सूचना साझा करने और सवालों के जवाब देने का काम चौबीसों घंटे जारी है।

प्रणाम का महत्व (🙏)

 *महाभारत का युद्ध चल रहा था-*      *एक दिन दुर्योधन के व्यंग्य से आहत होकर "भीष्म पितामह" घोषणा कर देते हैं कि-*        *"मैं कल पांडवों का वध कर दूँगा"*         *उनकी घोषणा का पता चलते ही पांडवों के शिविर में बेचैनी बढ़ गई-*     *भीष्म की क्षमताओं के बारे में सभी को पता था इसलिए सभी किसी अनिष्ट की आशंका से परेशान हो गए|* *तब - श्री कृष्ण ने द्रौपदी से कहा अभी मेरे साथ चलो -*    *श्रीकृष्ण द्रौपदी को लेकर सीधे भीष्म पितामह के शिविर में पहुँच गए -*   *शिविर के बाहर खड़े होकर उन्होंने द्रोपदी से कहा कि - अन्दर जाकर पितामह को प्रणाम करो -*       *द्रौपदी ने अन्दर जाकर पितामह भीष्म को प्रणाम किया तो उन्होंने*-      *"अखंड सौभाग्यवती भव" का आशीर्वाद दे दिया, फिर उन्होंने द्रोपदी से पूछा कि !!*    *"वत्स, तुम इतनी रात में अकेली यहाँ कैसे आई हो, क्या तुमको श्रीकृष्ण यहाँ लेकर आये है" ?*   *तब द्रोपदी ने कहा कि -*      *"हां और वे कक्ष के बाहर खड़े हैं" ...