भाजपा अध्यक्ष ने कोविड-19 से निपटने के लिए पीएम केयर्स फंड में दान देने की अपील की @newsonair भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कोविड-19 से निपटने में सरकारी प्रयासों को मजबूत करने के लिए पीएम केयर्स फंड में पार्टी कार्यकर्ताओं से कम से कम सौ रुपये दान करने और साथ ही दस और लोगों को दान के लिए प्रेरित करने की अपील की है। श्री नड्डा ने कहा कि यह समय की जरूरत है और भाजपा कार्यकर्ता अपने छोटे-छोटे दान से इस महामारी से लड़ाई में बड़ा योगदान कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों की देखभाल में लगे कर्मियों का बीमा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला अधिकारियों और पुलिस अधिक्षकों के साथ प्रशासनिक समीक्षा बैठक के दौरान इस बात की घोषणा की। इस बीच, उत्तर बंगाल में कारोना संक्रमण से एक और व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जिसके साथ राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या दो हो गई है। पूर्...